Weather Update Today: मार्च का महीना खत्म होने को है लेकिन अब भी मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान की बात करें तो कोटा, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च को भी जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश हो सकती है।