
Rajasthan 5G Launch: क्या है जियो ग्लास और कैसे करता है काम...चलिए आपको बताते है?
राजस्थान में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G की शनिवार को लांचिंग की गई। इसे लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5जी डिवाइस का एक्सपीरियंस भी लिया। इस 5जी डिवाइस का नाम है Jio Glass। इस डिवाइस को गेमिंग और इंटरटेनमेंट के साथ ही एजुकेशन के लिए भी उपयोगी माना गया है। बाहर से सामान्य चश्मे की तरह दिखने वाला जियो ग्लास अपने आप में एक अत्याधुनिक डिवाइस है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह चश्मा आपके देखने और सोचने के नजरिये को बदल कर रख देगा। इस चश्मे को स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ जोड़ा जा सकता है। डिवाइस के जरिए वीडियो स्ट्रीमिंग भी की जा सकती हैं। इसके अलावा यह 2डी और 3डी विजुअल्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें 1920 गुना 1080 पिक्सल रिजाल्यूशन तक वीडियो को प्ले किया जा सकता है। इस डिवाइस के साथ ही इन बिल्ट स्पीकर भी मिल जाता है, जो सीधे कान के नजदीक रहता है। इसमें ऑडियो के साथ ही माइक की भी सुविधा है।
शानदार वर्चुअल वर्ल्ड एक्सपीरियंस
जियो ग्लास की एप्लीकेशंस इंडस्ट्री और ई-लर्निंग, मीडिया और एंटरटेनमेंट, गेमिंग और शॉपिंग के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इस डिवाइस को स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे आप एक शानदार वर्चुअल वर्ल्ड का एक्सपीरियंस कर सकेंगे।
यह भी पढ़े:
वीडियो कांफ्रेंसिंग का एक्सपीरियंस होगा बेहतर
जियो ग्लास डिवाइस के साथ 50 डिग्री के फील्ड ऑफ व्यू में कंटेंट भी नजर आएगा। इसके जरिए सामान्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाया जा सकता है। मोबाइल फोन के अलग-अलग एप के जरिए इसमें शिक्षा, कृषि खरीदारी, गेमिंड, मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइनिंग उद्योग में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
एजुकेशन को बेहतर बनाने में करेगा मदद
इस चश्मे के जरिए एजुकेशन को और बेहतर बनाया जा सकेगा। स्टूडेंट्स इस ग्लास को पहनकर 2डी और 3डी विजुअल से टापिक को समझ पाएंगे।
आकाश में घूमना संभव ?
मान लीजिए आपको आकाश में घूमना है तो यह अब संभव हो सकेगा। यह संभव होगा वर्चुअल रियलिटी के कारण। जब आप, जिओ ग्लास को पहनेंगे तो आप आकाश में घूम सकते हैं, अपने सामने वालों से 3D वीडियो कॉल कर सकते हैं, पृथ्वी पर कहीं भी घूमना है तो घूम सकते हैं, लेकिन यह सब असली नहीं होगा, लेकिन आपको महसूस होगा कि आप सच में वहां घूम रहे हैं।
Published on:
07 Jan 2023 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
