30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप चुनाव में विधायक बने तीनों नेता आज लेंगे शपथ

राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में जीते प्रत्याशी आज विधानसभा में शपथ लेंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 12 Jul 2021, 1:45 PM IST

राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन 15 जून से मुम्‍बई में

राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन 15 जून से मुम्‍बई में

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में जीते प्रत्याशी आज विधानसभा में शपथ लेंगे। विधानसभा में स्पीकर सीपी जोशी 3 बजे विधायक दीप्ति माहेश्वरी, गायत्री देवी और मनोज मेघवाल को शपथ दिलाएंगे। ये विधायक चुनाव जीतने के 70 दिन बाद शपथ लेंगे। कोरोना के चलते इनका शपथ समारोह नहीं हो पाया था। चुनाव नतीजे दो मई को आए थे। इनमें दो सीटों मनोज मेघवाल, गायत्री देवी कांग्रेस और दीप्ति माहेश्वरी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे।

सहानुभूति कार्ड से जीते तीनों नेता—

इन तीनों ही सीटों पर दिवंगत विधायकों के संबंधी चुनाव जीते हैं। सुजानगढ़ सीट से जीते मनोज कुमार, दिवंगत विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र हैं, सहाड़ा सीट से जीतीं गायत्री देवी इसी सीट से दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी व राजसमंद सीट से जीती दीप्ति माहेश्वरी दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की पुत्री हैं। भंवरलाल मेघवाल, कैलाश त्रिवेदी व किरण माहेश्वरी का निधन होने के कारण ही उक्त सीटें खाली हुई थीं।

इतने वोटों से जीते थे ये —
सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज कुमार मेघवाल चुनाव जीते थे। इन्हें 79,253 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी खेमाराम को 43,642 वोट मिले थे। इसी तरह सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी ने भाजपा के डॉ रत्नलाल जाट को 42,200 वोटों से हराया। गायत्री देवी को 81,700 व जाट को 39,500 वोट मिले। राजसमंद में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी 5310 मतों से जीतीं। दीप्ति को 74,704 वोट व कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 69,394 वोट मिले थे।