30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है भानु जिस पर NIA ने रखा है दस लाख का इनाम, सलमान खान और बाबा सिद्दीकी से सीधा कनेक्शन

NIA Most Wanted : अनमोल का नाम भानु विश्नोई है और वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सगा भाई है और वह सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी आरोपी है।

2 min read
Google source verification

Bhanu Bishnoi: देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी यानी एनआईए ने लॉरेंस गैंग पर एक बार फिर से शिकंजा कसा है। लॉरेंस गैंग के सबसे भरोसेमंद बदमाश यानी लॉरेंस विश्नोई के छोटे भाई अनमोल को बड़े अपराधियों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। उस पर दस लाख का इनाम रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल विदेश में है और वहीं से गैंग ऑपरेट कर रहा है। उसे आखिरी बार राजस्थान में देखा गया था। उसके बाद उसने फर्जी पासपोर्ट के की मदद से देश छोड़ दिया था। फिर उसे केन्या, कनाड़ा समेत अन्य देशों में देखा गया। अनमोल का नाम भानु विश्नोई है और वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सगा भाई है और वह सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी आरोपी है।

जोधपुर सेंट्रल जेल से मिली थी जमानत, उसके बाद हो गया फरार

लॉरेंस विश्नोई को काफी पहले ही पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था और उसके बाद अलग-अलग राज्यों की पुलिस उसके खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। इस बीच राजस्थान के एक कारोबारी से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के मामले में अनमोल विश्नोई को पकड़ा गया था। उसे जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद किया गया था। बताया जा रहा है कि आखिरी बार उसे अक्टूबर 2021 में जोधपुर में देखा गया था। उस समय उसे जमानत मिली थी। उसके बाद वह विदेश चला गया। उसे 2023 में केन्या और इस साल कनाड़ा में देखा गया था। इस समय वह कहां बैठकर गैंग चला रहा है, इस बारे में एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं।

सिद्दीकी मर्डर केस में हत्यारों से संपर्क में था अनमोल

सलमान खान के दोस्त एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद करीब आठ से दस आरोपी दबोचे जा चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ के बाद जानकारी मिली है कि इनमें से कुछ इंटरनेट कॉल और एप के जरिए लॉरेंस के भाई अनमोल से जुड़े हुए थे और लगातार बातचीत कर रहे थे। इसी कारण सिद्दीकी केस में भी अनमोल की तलाश की जा रही है। वर्तमान में वह लॉरेंस गैंग के खास गुर्गों गोल्डी बराड और रोहित गोदारा के साथ मिलकर विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहा है। अनमोल से पहले ही लॉरेंस के गुर्गों रोहित और गोल्डी बराड़ पर इनाम की घोषणा की जा चुकी है।