
राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में किसान हित का केवल दिखावा ही होता रहा। किसान के भले के लिए कांग्रेस शासन में कोई काम नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की वसुंधरा सरकार ने न केवल किसानों की सुध ली, बल्कि प्रदेश के किसानों की स्थिति को बेहतर बनाया। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे की किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा से कांग्रेस क्यों परेशान हो रही है