5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 महीनों से भाभी का देह शोषण कर रहा था देवर, फिर एक दिन…

Widow Woman Rape : जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में एक विधवा महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ देह शोषण ( Woman Rape ) का आरोप लगाया है...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jul 20, 2019

jaipur rape

Minor deals done in 50 thousand

जयपुर। महिला संबंधी ( Woman rape ) अपराध प्रदेशभर में बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन इन पर रोक लगाने की लाख कोशिश कर रहा है लेकिन सारी कोशिश नाकाफी साबित हो रही है। बात राजधानी जयपुर की करें तो पुलिस मुख्यालय और पुलिस कमिश्नरेट होने के बाद भी महिला संबंधी अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। अब जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में एक विधवा महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ देह शोषण ( Widow Woman Rape ) का आरोप लगाया है।

विधवा महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि आठ माह से देवर उसका देह शोषण कर रहा है। पीडि़ता का आरोप है कि देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता है।

वह जब भी शादी की बात करती है तो मुकर जाता है। आखिरकार पीडि़ता ने दुखी होकर पुलिस की शरण ली। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Read More : खाना बनाने को कहा और दरवाजा बंद कर बाप ने बेटी से किया बलात्कार

फुटपाथ पर इस हालत में मिली युवती
वहीं दूसरी ओर दौसा शहर में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के सामने एक शोरूम के बाहर फुटपाथ पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ अकलेश शर्मा व कोतवाली एसएचओ गणपत चौधरी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। युवती की शिनाख्त सरोज भांड के रूप में हुई है। युवती के शरीर पर कोई चोट या खरोंच जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस युवती की मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों का समीप ही डेरा है और आमतौर पर ये फुटपाथ पर रात केसमय सोई रहती है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

Read More : तेरा पति बाहर रहता है तुझे उठाकर ले जाऊंगा... कहकर करता रहा विवाहिता का बलात्कार