11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: जयपुर में यहां 100 फीट चौड़ी होगी सड़क, अतिक्रमण हटेंगे; ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Jaipur Master Plan: जयपुर शहर के व्यस्त मार्गों में से एक गोविंद मार्ग पर आने वाले दिनों में राह सुगम होने की उम्मीद है। मास्टर प्लान में यह रोड 100 फीट चौड़ी है।

less than 1 minute read
Google source verification
road news

Photo: AI generated

Jaipur Road News: जयपुर शहर के व्यस्त मार्गों में से एक गोविंद मार्ग पर आने वाले दिनों में राह सुगम होने की उम्मीद है। मास्टर प्लान में यह रोड 100 फीट चौड़ी है। इसी के अनुरूप इस मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। अभी मौके पर सडक़ 50 से 60 फीट ही चौड़ी है। कई जगह अतिक्रमण से वाहन चालक परेशान होते हैं। जबकि, दिल्ली और आगरा रोड के ट्रैफिक की सर्वाधिक आवाजाही इसी मार्ग से होती है। बहुत समय से इस मार्ग को चौड़ा करने की कोशिश चल रही है।

निगम मुख्यालय में मंगलवार को बैठक के दौरान आयुक्त गौरव सैनी ने अधिकारियों गोविंद मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान अनुसार 100 फीट किए जाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, 28 जनवरी को ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में सड़क को 100 फीट करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। हालांकि, पिछले कई वर्ष से गोविंद मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाने की कवायद चल रही है, लेकिन वह मूर्तरूप नहीं ले पाई।

इस अड़चन का निकालना होगा तोड़

टीसीबी की बैठक में निगम की ओर से बताया गया पीटी सर्वे करवा लिया है। पूर्व में 60 फीट पर पट्टे जारी किए गए हैं। ऐसे में कितने भवन और कितना हिस्सा हटाया जाना है, इसकी रिपोर्ट निगम तैयार करेगा। विस्तृत सूची प्रशासनिक उप समिति के सामने रखी जाएगी।

ये काम भी होंगे

-अम्बाबाड़ी और पानीपेच तिराहे को जोडऩे वाली लिंक रोड पर बॉक्स डालकर रपट को ऊंचा किया जाएगा।
-ट्रैफिक सिग्नल को एआइ आधारित नियंत्रित सिग्नल में अपग्रेड किया जाएगा।
-स्टेट हैंगर चौराहे पर 25 मीटर व्यास में पर सर्कल बनाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग