6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बैंक मैनेजर की हत्या में प्रेमी के साथ शामिल थी पत्नी, पांच आरोपी गिरफ्तार, असली हत्यारे पकड़ से दूर
Play video

बैंक मैनेजर की हत्या में प्रेमी के साथ शामिल थी पत्नी, पांच आरोपी गिरफ्तार, असली हत्यारे पकड़ से दूर

करधनी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पर्दा उठाते हुए सोमवार को मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी अभी भी फरार हैं।
Google source verification

बैंक मैनेजर की हत्या में प्रेमी के साथ शामिल थी पत्नी, पांच आरोपी गिरफ्तार, असली हत्यारे पकड़ से दूर
जयपुर
करधनी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पर्दा उठाते हुए सोमवार को मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के कारण पत्नी ने बैंक मैनेजर को मारने के लिए रची साजिश में प्रेमी पर दबाव बनाते हुए वारदात को अंजाम दिलाई।

डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी निर्मला यादव निवासी गणेश नगर विस्तार, उमेश शर्मा (३८) उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद गांव नयी हाल किराएदार मानसरोवर रजतपथ, महेन्द्र प्रताप उर्फ टीटू ओझा (३५) निवासी फिरोजाबाद में किरथरा, हाल किराएदार गणेश नगर विस्तार, आकाश रावत (२७) निवासी आगरा का शास्त्रीनगर हाल किराएदार उत्तराखंड रुद्रपुर में किंस्टर अलाइंस कॉलोनी और शिवकान्त उर्फ लालू धोबी (२७) निवासी फिरोजाबाद के सुहागनगर हैं।

पड़ोसियों से मिला पहला सुराग
हत्या के बाद पुलिस को सबसे पहला सुराग पड़ोसियों से मिला। पूछताछ में पता चला कि रोशनलाल और निर्मला यादव के बीच उमेश के कारण अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने बताया कि रोशन की हत्या से पहले ही उमेश आकाश और दोस्त महेंद्र प्रताप के साथ उत्तराखंड चला गया, जिससे पुलिस को उस पर शक ना हो। १९ सितंबर को रोशन की हत्या उमेश के बड़े भाई राहुल और भांजे मनीष ने की थी। राहुल स्कूटी चला रहा था और भांजे ने गोली चलाई।

पिछले साल ही हुई दोस्ती

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़