
शादी कराने युवती को ले गए थे बलपूर्वक, तीन गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में मिनी बस चालक ने गुरुवार को एक महिला का अपहरण कर उसे बस में जबरन बैठा लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। रात 12 बजे आरोपी महिला को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया।
उधर, पति का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने 24 घंटे के बाद आने की कहकर उसे टरका दिया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बस को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया।
एसीपी चौमूं सुजीत शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र कुमार उदयपुरिया का रहने वाला है। इस संबंध में 42 वर्षीय पीड़िता के पति ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि गुरुवार को उसकी पत्नी और मां सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। इस दौरान बस चालक ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। इस पर उनकी मां ने शोर मचाकर लोगों की मदद मांगी, लेकिन जब तक चालक बस भगा ले गया।
पुलिस बोली 24 घंटे बाद लौट आएगी पत्नी
पीड़िता के पति ने बताया कि मामले की शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि 24 घंटे में पत्नी लौट आएगी। नहीं आई तो रिपोर्ट लिख ली जाएगी। इस पर पति ने परिचितों के साथ पत्नी की तलाश शुरू कर दी। रात 12 बजे के करीब आरोपी राजेन्द्र उसे घर के पास छोड़कर भाग गया।
भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी भी पहुंची थाने
उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी हरमाड़ा थाने पहुंची और जल्द कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस चर्चित अश्लील सीडी मामले में ईडी ने दर्ज किया मामला, मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। आरोपी को भी डिटेन किया है। आरोपी ने बस में महिला से बलात्कार करना स्वीकारा है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है।
- सुजीत शंकर, एसीपी चौमूं
Published on:
18 Nov 2023 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
