
जयपुर। सात दिन पहले युवक से हुई मुलाकात के बाद युवती से दोस्ती करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शनिवार को सोडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि मूलत: आंधप्रदेश की रहने वाली युवती ने मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि करीब छह माह पहले पीडिता पढ़ाई करने जयपुर आई और सोडला इलाके में किराए से रहने लगी। सात दिन पहले अजमेर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर उसकी पानीपथ हरियाणा हाल मित्तल कॉलोनी निवासी राजवीर राणा से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान आरोपित ने उससे दोस्ती कर मोबाइल नंबर ले लिए। मोबाइल पर बातचीत करने के बाद आरोपित ने शुक्रवार को पीडि़ता को अपने कमरे में बुला लिया। जहां आरोपित ने उसकी अस्मत को तार-तार किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।
नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
विधायकपुरी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के बहाने होटल में महिला को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के आरोपित प्रोपटी डीलर को शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में अमन उर्फ राहुल चौधरी (36) निवासी चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने होटल में मिली उसकी आईडी के आधार पर उसे जोधपुर स्थित उसके निवास स्थान से पकड़ा है। पूछताछ में आरोपित अपने आप को प्रोपटी डीलर होने के साथ स्कूल का संचालक और बीजेपी का कार्यकता होना बता रहा है।
ये था मामला
सिरसी रोड निवासी 34 वर्षीय महिला ने गुरुवार रात मामला दर्ज कराया था कि मोबाइल से उसका संपर्क अमन नाम के युवक से हुआ था। बातचीत के दौरान आरोपित ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी की चाहत में पीडि़ता बातों में आ गई और आरोपित के बुलाने पर रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार पर पहुंच गई। जहां से आरोपित उसे होटल में ले गया ओर नशील पेय कोल्डड्रिंक में नशीला पेय पिलाकर हवस का शिकार बनाया।
Published on:
10 Feb 2018, 7:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.