16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम मिली दिहाड़ी तो महिलाओं ने युवक को इस कारण पीटा

एक जने ने कार्यरत महिलाएं का फोटो खींचकर वाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया। इससे आक्रोशित महिलाओं ने युवक को पीट दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
कम मिली दिहाड़ी तो महिलाओं ने युवक को इस कारण पीटा

कम मिली दिहाड़ी तो महिलाओं ने युवक को इस कारण पीटा

जयपुर। सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में शहरी रोजगार गारंटी योजना (Urban Employment Guarantee Scheme) में कार्यरत महिलाएं शनिवार को कार्यस्थल पर बैठी थी। इसी दौरान एक जने ने उनका फोटो खींचकर वाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया। इससे आक्रोशित महिलाओं ने युवक को पीट दिया। महिलाओं को शनिवार शाम को कार्य का मानदेय मिला, जो काम के अनुपात में कम आया था। महिलाओं को लगा कि उनकी बैठे होने की फोटो शेयर करने के कारण मानदेय में कटौती की गई है। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने मामले को शांत किया। इधर, किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है।

विद्या संबल योजना के तहत आवेदन की आज अंतिम तिथि

बीकानेर। विद्या संबल योजना के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए गेस्ट फैकल्टी से लिए जा रहे आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि सात नवंबर तय है। सोमवार काे अंतिम तिथि के चलते बड़ी संख्या में आवेदन जमा होने की संभावना है, क्याेंकि स्कूलों में रविवार का अवकाश था। विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन भरने के साथ समय सारिणी भी घोषित की गई है। सात नवंबर तक आवेदन जमा किए जाएंगे। इसके बाद 9 नवंबर को आवदेनों की सूची प्रकाशित की जाएगी और 11 नवंबर को पात्रता की जांच तथा अस्थाई वरीयता सूची प्रकाशित की जाएगी। साथ ही 12 से 14 नवंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और 16 नवंबर को अंतिम वरीयता सूची प्रकाशित की जाएगी। 17 से 18 नवंबर को मूल दस्तावेजों की जांच तथा 19 नवंबर को नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे और 26 नवंबर को कार्य ग्रहण की अंतिम तिथि तय की हुई है।