
जयपुर
Women के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर Rajsthan लगातार बदनाम होता जा रहा है। रेप, हत्या, अपहरण और अन्य तरह के अपराधों के चलते लगातार पुलिस के प्रयासों के बाद भी दरिंदे आजाद घुम रहे हैं। पुलिस का काम बढ़ रहा है लेकिन उसके बाद भी महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर रही है। दो दिन पहले जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में बुजुर्ग महिला की जघन्य हत्या करने के बाद पैर काट दिए गए और चांदी के एक किलो वजनी कडे लूटे गए। इस वारदात के बाद आरोप फरार हैं।
अब जघन्य अपराध का मामला बीकानेर से सामने आया है। Bikner के पांचू थाना इलाके से एक महिला के साथ गैंगरेप करने और उसके बाद उसकी हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जांच कर रही पुलिस ने अस्पताल में भर्ती महिला के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि युवती अपने खेत पर काम कर रही थी। मंगलवार देर शाम जब वह घर लौट रही थी तो इस दौरान तीन युवकों ने उसे रोका और उसका अपहरण करने की कोशिश की। वह मदद के लिए चीखने लगी तो उसका गला दबा दिया गया और उसके बाद उसे खेत में ले जाया गया। इस दौरान एक बदमाश वहां से चला गया।
अन्य दो बदमाशों में से एक ने उसका मुंह दबाया और उसके बाद दोनो ने उसके साथ गैंगरेप किया। वह लगभग अधमरी हो गई तो उसके बाद भी युवती को नहीं छोड़ा। उसके मुंह में जबरन कीटनाशक डाल दिया गया। ताकि वह पहचान उजागर नहीं कर सके। कीटनाशक के बाद जब वह अचेत हो गइ तो दोनो आरोपी वहां से फरार हो गए। देर तक जब पीडि़ता घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। वह खेत में ही अचेत हालात में मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीबीएम अस्पताल में उसका उपचार जारी है। इस बीच रेप और हत्या का प्रयास करने वालों की तलाश में छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि दोनो आरोपी गांव के ही हैं।
Published on:
21 Oct 2021 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
