10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं ने उत्साह से किया पूजन, पारंपरिक गीतों के साथ मनाया गया त्योहार

चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक इसे मनाया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। गणगौर पर्व पर महिलाओं ने उत्साह के साथ पूजन किया। जवाहर सर्किल स्थित गोकुल वाटिका में पूजन का आयोजन किया गया। हर मोहल्ले और कॉलोनी में गणगौर पूजन का नजारा देखने को मिला। महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती स्वरूप ईसर-गणगौर का पूजन करती हैं। माता गौरी के समक्ष सुहाग की सामग्री चढ़ाई जाती है। दूब और पानी से गणगौर माता को छींटे लगाकर पूजन किया जाता है। इस दौरान टांक महिला ग्रुप की अध्यक्ष मंजू टांक, ममता, रश्मि, आस्था व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। गणगौर का त्योहार होलिका दहन के दूसरे दिन से शुरू होता है। यह 16 दिन तक चलता है। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक इसे मनाया जाता है। शीतलाष्टमी के बाद से घर-घर में गणगौर और बिंदौरा देने की परंपरा शुरू हो जाती है।