7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं को फ्री सफर की सौगात, आज रात 12 बजे से Rajasthan Roadways में नहीं लगेगा किराया, इतने दिन मिलेगा लाभ

RSRTC women free journey: यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की विशेष सफाई और धुलाई करवाई जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान महिलाओं को बेहतर माहौल मिल सके।

2 min read
Google source verification
Rajasthan-Roadways

राजस्थान रोडवेज की बस। पत्रिका फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर राजस्थान की महिलाओं को इस बार भी विशेष सुविधा मिलने जा रही है। राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा (राजस्थान रोडवेज) ने महिलाओं को 8 मार्च को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रोडवेज प्रशासन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार महिलाएं 7 मार्च की मध्यरात्रि के बाद से लेकर 8 मार्च की रात 12 बजे तक राज्यभर में रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। हर साल पर महिलाओं को सम्मान देने और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सुविधा प्रदान की जाती है।

बसों की सफाई और स्टैंड पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

महिला दिवस को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की विशेष सफाई और धुलाई करवाई जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान महिलाओं को बेहतर माहौल मिल सके। इसके अलावा बस स्टैंड और प्रमुख रूटों पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। कई स्थानों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि महिला यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

हर साल हजारों महिलाएं उठाती हैं इस योजना का लाभ

महिला दिवस पर दी जाने वाली इस सुविधा का हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं लाभ उठाती हैं। खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों से आने वाली महिलाएं इस दिन मुफ्त बस यात्रा कर अपने कार्यों के लिए दूसरे शहरों तक आसानी से पहुंच पाती हैं।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना और सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। साथ ही यह कदम महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूत करता है।