2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सेना के सम्मान में जयपुर सोल्जराथॉन, स्लगपूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक, युवा और कॉरपोरेट टीमों के सदस्य होंगे शामिल

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जयपुर मिलिट्री स्टेशन में होने वाली इस सोल्जराथॉन में 5 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
100th Birth Anniversary

फोटो: पत्रिका

भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से राजधानी जयपुर में 'फिटिस्तान एक फिट भारत' की ओर से 15 मार्च को वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 का आयोजन होगा। राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जयपुर मिलिट्री स्टेशन में होने वाली इस सोल्जराथॉन में 5 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। उनमें आमजन, पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक, युवा और कॉरपोरेट टीमों के सदस्य भी शामिल होंगे।

मिलिट्री स्टेशन के गांडीव स्टेडियम में सुबह 5 बजे से शुरू होने वाली इस मैराथन में जयपुर सेना के सम्मान में दौड़ेगा। यह वर्ल्ड मेजर मैराथन के लिए क्वालिफाइंग रेस मानी जाएगी। यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सशस्त्र बालों की वीरता को समर्पित है। इसका उद्देश्य देश में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ देश भक्ति की भावना को मजबूत बनाना है। खास बात यह है कि इस आयोजन की परिकल्पना पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणा से हुई थी, जिसे भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर सुरेंद्र पुनिया (विशिष्ट सेवा पदक) के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया गया है।

पुनर्वास और कल्याण में मिलेगी मदद

यह मैराथन देश के वीर जवानों, शहीदों और घायल सैनिकों को समर्पित है। आयोजन से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर से जुड़े घायल सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के लिए किया जाएगा। यह आयोजन पूर्व थल सेना प्रमुख एवं मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह के संरक्षण में होगा।

6 मार्च तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

जयपुर सोल्जराथॉन में प्रतिभागियों के लिए चार अलग-अलग दौड़ श्रेणियां निर्धारित की गई है। इन श्रेणियों में प्रोफेशनल धावकों के साथ-साथ आम नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे भी अपनी सुविधा और क्षमता के अनुसार भाग ले सकेंगे। इस मैराथन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन 6 मार्च तक होंगे।

ये हैं श्रेणियां

हॉफ मैराथन: टाइम्ड रन
10 किलोमीटर: टाइम्ड रन
05 किलोमीटर: नॉन-टाइम्ड वॉक एंड रन
03 किलोमीटर: नॉन-टाइम्ड वॉक एंड रन