5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करेंगें रक्तदान, तो बचां पाएंगे कईयों की जान, करें भ्रम दूर, इसका नहीं कोई नुकसान

जरूरत की तुलना में 61 प्रतिशत ही स्वैच्छिक रक्तदान
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

Jun 14, 2019

विकास जैन / जयपुर. प्रदेश में घायलों और गंभीर मरीजों की संख्या के साथ रक्त की जरूरत वाले मरीजों की संख्या भी लाखों में है। नेशनल एड्स कंट्रोल सोसायटी नाको की 2018-19 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 8 लाख 19 हजार 168 यूनिट रक्त स्वैच्छिक दान के जरिए एकत्र हुआ। इस साल 13 लाख 46 हजार 515 यूनिट रक्त की आपूर्ति की गई। आंकड़ों से साफ है कि जितने रक्त की आवश्यकता प्रदेश में है, उसकी तुलना में 61 प्रतिशत रक्त ही स्वैच्छिक तौर पर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल रक्तदान 1 करोड़ 16 लाख यूनिट हुआ। जबकि इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान के जरिए 83 लाख 78 हजार यूनिट रक्त ही एकत्र हुआ। प्रदेश में 146 ब्लड बैंक हैं। जयपुर में 29 निजी और 7 सरकारी ब्लड बैंक हैं।


जिलों तक ही है ढांचा, फिर चक्कर ही चक्कर

प्रदेश में ब्लड बैंकों का ढांचा जिलों तक ही है। जिला स्तरीय अस्पताल के बाद निचले स्तर के सरकारी अस्पतालों में ब्लड बैंकों और आपूर्ति सेंटर्स की सुविधा ना के बराबर ही है। कहीं आवश्यकता पडऩे पर जिलों या मेडिकल कॉलेज अस्प्तालों में ही चक्कर लगाने पड़ते हैं।


यह भी करें

जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्य तिथि या घर परिवार में किसी खास अवसर पर रक्तदान करें या रक्तदान शिविर आयोजित करें।

रक्तदान से नहीं है नुकसान

- रक्तदान करने के 48 घंटे बाद रक्त की क्षतिपूर्ति हो जाती है
- आप पूरी तरह स्वस्थ हैं तो हर तीन महीने में रक्तदान कर सकते हैं
- रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है, इससे सेहत पर कोई नुकसान नहीं होता, रक्तदान करना दिल की बीमारियां कम करने में सहायक है
- रक्तदान शरीर में अत्यधिक आयरन को जमने से रोकता है
- हीमोग्लोबिन साढ़े बारह से कम होने पर रक्तदान नहीं किया जाता
- रक्तदान के बाद सामान्य नियमित कामकाज किया जा सकता है
- रक्तदान के बाद थोड़ी सावधानी बरतें, दिन में 10-12 गिलास पानी पीएं, धूम्रपान आदि से दूर रहें, तीन से चार घंटे तक ड्राइविंग व धूप से बचें
- रक्तदान करने के बाद किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होता

रक्तदान से जुड़े तथ्य

- 5-6 लीटर रक्त होता है एक वयस्क पुरुष-स्त्री में
- 3 माह में स्वस्थ इंसान कर सकता है एक बार रक्तदान
- 450 मिली रक्त से 3 लोगों का जीवन बचाया जा सकता है
- 2 सैकंड में भारत में एक व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है
- 4 प्रतिशत लोग ही रक्तदान करते हैं भारत में रक्तदान योग्य व्यक्तियों में से
- 75 प्रतिशत व्यक्ति वर्ष में एक या दो बार रक्त दान करते हैं
- 3 में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी रक्त की आवश्यकता पड़ती है