
विश्व रैवियोली दिवस के अवसर पर पिंक सिटी मॉम्स ने स्विंटन हाउस के साथ मिलकर एक विशेष आयोजन किया। जिसमें लगभग 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस आयोजन में शामिल सभी महिलाएं होम बेकर्स, उद्यमी, बैंकर सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का था। इसी के साथ खाना पकाने का कौशल सिखाना भी था। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने न केवल रैवियोली बनाना सीखा बल्कि विभिन्न सामग्रियों और स्वादों के साथ प्रयोग कर अपनी खुद की विशेष रचनाएं भी तैयार की। दिनभर सभी महिलाओं ने अलग — अलग गतिविधियों में भाग लेकर महफिल में शानदार रंग जमाया और महिलाओं में उत्साह और ऊर्जा देखी गई। सभी महिला सदस्यों ने अपने — अपने क्षेत्र के अनुभवों को साझा किया।
पिंक सिटी मॉम्स की संस्थापक आस्था अग्रवाल ने कहा कि इस इवेंट का आयोजन विशेष रूप से हमारी महिलाओं सदस्यों के लिए किया गया। इसी के साथ सभी ने वहां मौजूद शेफ से रैवियोली बनाने की प्रक्रिया सीखी।
पिंक सिटी मॉम्स की सह-संस्थापक, हरमीत, प्रीति और तृप्ति ने कहा, "हमें खुशी है कि हमारे सदस्यों ने इस इवेंट में इतनी भागीदारी की और यह देखकर उत्साहित हैं कि वे नए कौशल सीखकर और एक-दूसरे के साथ जुड़कर कितने खुश हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता है।"
इस आयोजन के माध्यम से, पिंक सिटी मॉम्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उनकी रुचियों और प्रतिभाओं का पता लगाने के लिए नए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Published on:
21 Mar 2024 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
