18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर ईएसआई हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल में मनोरोग विभाग द्वारा विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर आमजन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
3_3.jpg

जयपुर। ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल में मनोरोग विभाग द्वारा विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर आमजन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश जैन ने आमजन को ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिये बीमारी के लक्षण और इलाज के बारे में बताया। बीमारी को लेकर होने वाली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में 20 लाख लोग सिजोफ्रेनिया से ग्रस्त हैं। इस मौके पर डॉ अशोक सैनी ने पैम्फ्लेटस के जरिये मरीज और उनके परिजनों की शंका का समाधान भी किया। लगभग 200 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

क्या है सिजोफ्रेनिया बीमारी -

सिजोफ्रेनिया एक मनोरोग है। जो किसी व्यक्ति में मानसिक विकार के बारे में बताता है। इस विकार से ग्रस्त व्यक्ति को वास्तविकता या फिर अपनी बात जाहिर करने में परेशानी होती है और ये सामाजिक व व्यावसायिक दोनों ही प्रकार से परेशानी का सामना करते हैं। सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति आम तौर पर बिना सोचे समझे कुछ भी कहने और भ्रम जैसी दुविधा में जीते हैं। हालांकि सिजोफ्रेनिया को एक दुर्लभ स्थिति माना जाता है। लेकिन जब बात दुनिया भर की होती है तो हालात काफी परेशान करने वाले प्रतीत होते हैं।