24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

72 घंटे के लिए 3 जिलों में येलो अलर्ट, राजस्थान में पड़ेगा कोहरा, शीतलहर की आई चेतावनी, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में अगले 72 घंटों के लिए मौसम विभाग ने 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शीतलहर और कोहरे के चलते तापमान में गिरावट का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।
less than 1 minute read
Google source verification
IMD yellow Alert

फोटो: पत्रिका

Cold Wave Yellow Alert: मौसम विभाग ने राजस्थान के 3 जिलों में 72 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरी हवाओं की स्पीड बढ़ने से राजस्थान में शीतलहर और कोहरे का असर भी बढ़ सकता है। इस दौरान सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों में ठंड बढ़ेगी। खासतौर पर शेखावाटी क्षेत्र में तापमान गिरने की संभावना है। विभाग के अनुसार ओस गिरने और कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है।

तापमान में होगी गिरवाट: मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के असर से 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। सीकर में सोमवार मध्यरात्रि से हवाओं की गति तेज हो गई और ओस गिरने से नमी भी बढ़ गई। इसका असर सुबह के समय कोहरे के रूप में देखने को मिला, जिससे दृश्यता महज कुछ मीटर रह गई। सीकर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर कोहरा छाया रहा और वाहन रेंगते हुए चले।

शीतलहर और कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे के चलते राजस्थान में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। शेखावाटी क्षेत्र और माउंट आबू में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

राजस्थान के अन्य शहरों में मौसम

राजस्थान के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप रहेगी लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट के साथ सर्दी महसूस होगी। बीकानेर के पास लूणकरणसर में सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

सीकर में 12 डिग्री

चूरू में 9 डिग्री

जैसलमेर में 10 डिग्री

अलवर में 8 डिग्री