26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyber Crime Alert- आपका आधार बन रहा आपके लिए खतरा

अगर आप भी ऐसा सोचती हैं कि बिना ओटीपी शेयर किए आपका अकाउंट कोई खाली नहीं कर सकता, तो आप गलत हैं क्योंकि आपका बायोमेट्रिक डेटा ही आपके लिए खतरा बन रहा है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 07, 2024

आपका आधार बन रहा आपके लिए खतरा

Cyber Crime Alert- आपका आधार बन रहा आपके लिए खतरा



अगर आप भी ऐसा सोचती हैं कि बिना ओटीपी शेयर किए आपका अकाउंट कोई खाली नहीं कर सकता, तो आप गलत हैं क्योंकि आपका बायोमेट्रिक डेटा ही आपके लिए खतरा बन रहा है। हाल ही में कई ऐसे केस सामने आए हैं जिसमें स्कैमर्स ने बिना ओटीपी भेजे केवल आपके बायोमेट्रिक डेटा के जरिए आपके बैंक अकाउंट खाली कर दिए और आपको पता तक नहीं चला। अगर आप भी इस तरह के स्कैम से बचना चाहती हैं तो हो जाइए सावधान...
इसलिए बढ़ रहा खतरा
दरअसल, हमारे आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डिफॉल्ट रूप से अनलॉक होता है। जब हमें कहीं आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ती है हम उसका उपयोग कर लेते हैं, लेकिन जहां आपने बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया है, वहां से आपका डेटा लीक हो गया तो आपके साथ स्कैम हो सकता है।

बायोमेट्रिक डेटा को करें लॉक
बायोमेट्रिक डेटा को लॉक करने के लिए सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल साइट https:// uidai.gov.in/hi/ पर जाएं। यहां माय आधार सेक्शन में आधार सर्विस सेक्शन में जाना होगा। इसमें आपको लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक ऑप्शन नजर आएगा। अगर आपको बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं है, तो आप इस ऑप्शन से अपने बायोमेट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
हर महीने अपना अकाउंट चैक करें। अपने मोबाइल नंबर को बैंक से अटैच जरूर कराना चाहिए।
अगर मैसेज नहीं आ रहे हैं तो बैंक से एनेबल करवा कर चैक करें कि आपके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग या मैसेज फॅारवर्डिंग तो नहीं हो रहे।
बैंकिंग मोबाइल नंबर को सेपरेट रखें। ट्रांजेक्शन मैसेज चैक करते रहें।
बैंक के नाम पर यदि कोई कॉल आता है तो कॉल पर कुछ भी शेयर न करें। बैंक जाकर ही बात करें।
फोन पर आई हुई फाइल डाउनलोड न करें।
& बिना ओटीपी के अकाउंट खाली होने के केस सामने आ रहे हैं। साइबर ठग आपके फोन पर ट्रांजेक्शन का जेनुअन मैसेज भेजकर आपको कॉल करते हैं और आपके नंबर पर गलती से ट्रांजेक्शन होने की बात कह कर अपना पैसा वापस मांगते हैं। अगर आपने बिना सोचे समझे पैसा वापस कर दिया तो आप स्कैम के शिकार बन जाएंगे। अगर ऐसा हुआ है तो एक घंटे का समय गोल्डन पीरियड होता है, इस समय में तुरंत अपने बैंक को इस बारे में जानकारी दें।
- शिवम वर्शी, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

&साइबर ठग कई तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिसमें बायोमेट्रिक डेटा से ठगी भी शामिल है। हम अपनी जरूरतों को देखते हुए इसे अनलॉक रखते हैं, लेकिन आपने जहां भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया है, वहां से आपका डेटा लीक हो गया है तो आपके साथ स्कैम हो सकता है। अपने बायोमेट्रिक डेटा को लॉक रखें।
- मोहित साहू, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट