अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था आलोक:
खोराबीसल में यमदूत बने डंफर ट्रक की टक्कर से सोमवार को काल कलवित हुआ आलोक गिरी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र व दो बड़ी, छोटी बहनों भाई का इकलौता भाई था। दुर्घटना में आलोक की आकस्मिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। शव देखकर बहनें बिलख पड़ी। माता-पिता व बहनें आलोक को याद कर विलाप कर रहे हैं। आलोक गिरी खोराबीसल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाहरवीं में पढता था। ज्ञात रहे कि कालवाड़ व करधनी थाना क्षेत्र में यातायात नियमों को ताक में रखकर बड़ी संख्या में डंपर बेकाबू होकर यमदूत बने रहे हैं।