
जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर. सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को भगवानसिंह पुत्र भीमाजी मोगिया निवासी देवली ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनो आकल में पूरणसिंह के खेत में फसल कटाई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान शिवनारायण उर्फ शिवा पुत्र नानूराम मोगिया निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी ने उसे और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह व अतिरिक्त पुलिस जैसलमेर विपिन शर्मा एवं वृताधिकारी जैसलमेर श्यामसुन्दर सिह के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जैसलमेर कपूराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर शिवनारायण उर्फ शिवा पुत्र नानूराम निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी पिपली नाका बडनगर रोड पुलिस थाना जिवाजीगंज जिला उज्जैन को गिरफतार किया। पुलिस ने घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई करने वाले पुलिस दल में कपूराराम थानाधिकारी पुलिस थाना सदर मय कुयाराम उप निरीक्षक, खुशालचंद सहाकय उप निरीक्षक, भीखसिंह मुख्य आरक्षक, हिंगलाजदान कांस्टेबल, कुलदीपसिंह कांस्टेबल, जनमेत कांस्टेबल, अनिल कुमार कांस्टेबल, प्रेमदान कांस्टेबल, लूणसिंह कांस्टेबल, मघाराम कांस्टेबल, प्रेमसिंह कांस्टेेबल व तनसिंह कांस्टेबल शामिल थे।
Published on:
29 Apr 2021 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
