8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 ऑक्सीजन मशीनें की भेंट

- तीसरी लहर की चल रही तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Aug 2021, 10:59 AM IST

10 ऑक्सीजन मशीनें की भेंट

10 ऑक्सीजन मशीनें की भेंट


पोकरण. कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के बाद तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कई कंपनियों व स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से आगे आकर प्रशासन व चिकित्सा विभाग को सहयोग किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र के सत्तासर गांव में स्थित एसबी एनर्जी सोलर प्लांट की ओर से शनिवार को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भेंट की गई, ताकि तीसरी लहर के दौरान मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा व सुविधा उपलब्ध हो सके। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई परेशानियों से रूबरू होना पड़ा। विशेष रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल सका। दूसरी लहर से निपटने के बाद विशेषज्ञों की ओर से तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से संभावित तैयारियां की जा रही है, ताकि कोरोना की तीसरी लहर आने पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा व सेवा मिल सके। क्षेत्र के सत्तासर गांव में एसबी एनर्जी का सोलर प्लांट स्थित है। प्लांट के अधिकारियों की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत कार्य किए जा रहे है। कंपनी के राजस्थान प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज भारती ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पोकरण के उपजिला चिकित्सालय में 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध करवाई गई है। शनिवार को कंपनी के कंस्ट्रक्टर मैनेजर अजयसिंह, गंगाराजन, चितरंजन, नवरतन व अर्जुन की ओर से उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई को ये मशीनें सुपुर्द की गई। उपखंड अधिकारी विश्रोई ने कंपनी का आभार जताते हुए इन मशीनों को तत्काल राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश चौधरी को मशीनें भेंट की तथा अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए उपयोग में लेने के निर्देश दिए। कंपनी के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज भारती ने बताया कि आगे भी कंपनी की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत कई कार्य किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को कई सुविधाएं मुहैया हो सके।