6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

101 अवैध डोडापोस्त जब्त, आरोपियों की तलाश जारी

101 अवैध डोडापोस्त जब्त, आरोपियों की तलाश जारी

less than 1 minute read
Google source verification
101 अवैध डोडापोस्त जब्त, आरोपियों की तलाश जारी

101 अवैध डोडापोस्त जब्त, आरोपियों की तलाश जारी

नोख. पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद मकान से 101 किलो अवैध डोडापोस्त बरामद किया है। हालांकि मकान बंद होने के कारण आरोपी मौके पर नहीं मिले, लेकिन पुलिस की ओर से नामजद मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। नोख के थानाधिकारी मोहम्मद हनीफखां ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयसिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में पंचायतीराज चुनाव को देखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री, परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत उनके नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुखराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, हेमलता, मोहनलाल, संतोष, सहजीराम, रामनारायण की ओर से मंगलवार को सुबह क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि मदासर निवासी मांगीलाल पुत्र लाधूराम व पूनमचंद पुत्र राधाकिशन विश्रोई ने भारी मात्रा में डोडापोस्त लाकर अपने कब्जासुद मकान में छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस जाब्ता मदासर पहुंचा तथा मकान पर दबिश दी, तो घर बंद पाया गया। कमरे में जाकर देखा, तो यहां कट्टे जमा किए हुए थे। जिनकी तलाशी लेने पर उनमें डोडापोस्त पाया गया। वजन करने पर 101 किलो डोडापोस्त थे। पुलिस ने अवैध रूप से घर में छिपाकर रखे गए 101 किलो डोडापोस्त जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू की।