
पोकरण क्षेत्र में गत कुछ दिनों से बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। रविवार को तड़के हुई बारिश के बाद सोमवार को तड़के फिर बारिश का दौर चला। साथ ही कुछ देर ओलावृष्टि भी हुई। सोमवार तड़के 4 बजे बाद बदले मौसम के चलते तेज बारिश का दौर चला। करीब 15 मिनट तक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से छतों से परनाले चलने लगे और सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश से मौसम ठंडा व खुशगवार हो गया। इस दौरान कुछ देर ओलावृष्टि भी हुई। कस्बे के तहसील कार्यालय में लगे रेनगेज के अनुसार 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिनभर बादलों की आवाजाही से मौसम धूप छांव का रहा। जिससे तापमान में गिरावट रही। मौसम सुहावना बना रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Published on:
05 May 2025 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
