
विभिन्न हादसों में 2 की मौत, 3 घायल
पोकरण. सरहदी जिले के दो उपखंड क्षेत्र में मंगल'वार को अलग-अलग हादसों के कारण अमंगल रहा। तीन अलग-अलग हादसों में एक विवाहिता सहित दो जनों की मौत हो गई। जबकि तीन जने घायल हो गए। पोकरण क्षेत्र के चांदनी गांव में मंगलवार को सुबह एक विवाहिता खाना बना रही थी। इस दौरान आग लग जाने से वह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में पोकरण लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रैफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के लोरड़ीसर गांव के पास बोलेरो व हाइड्रो की हुई भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई। इन दो हादसों में दो जनों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। इसी तरह रामदेवरा गांव के पास ओवरटेक के प्रयास में एक ट्रक ने ऊंटगाड़ी व कार को टक्कर मार दी। जिससे ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन जने घायल हो गए। पोकरण व फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र में हुए तीन हादसों से सनसनी फैल गई।
Published on:
21 Jul 2021 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
