8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में 21 नए पॉजिटिव, आंकड़ा 986 पर

जैसलमेर में 21 नए पॉजिटिव, आंकड़ा 986 पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 29 Sep 2020, 11:05 AM IST

जैसलमेर में 21 नए पॉजिटिव, आंकड़ा 986 पर

जैसलमेर में 21 नए पॉजिटिव, आंकड़ा 986 पर

जैसलमेर. जैसलमेर में दहाई की संख्या में कोरोना संक्रमितों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिले में 21 नए पॉजिटिव केसेज आए, जिनमें जैसलमेर क्षेत्र के 17 और पोकरण के 4 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 986 तक पहुंच गया है। एक्टिव केसेज में लगातार बढ़ोतरी के चलते जैसलमेर में चौथा कोविड सेंटर स्थापित किया गया है। बाड़मेर मार्ग स्थित सोनी समाज के भवन को प्रशासन ने इस कार्य के लिए अधिग्रहित किया है। इससे पहले माहेश्वरी हॉस्पीटल के पिछले हिस्से, माहेश्वरी हवेली और किसान भवन में कोरोना संक्रमितों को रखा जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके बारूपाल ने बताया कि जिले से गत 26 तारीख को लिए गए 305 सैम्पल की जांच रिपोर्ट सोमवार को मिली। इनमें 21 जनों की रिपोर्ट जहां पॉजिटिव आई, वहीं 284 नेगेटिव आए। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले से 416 सैम्पल लेकर कोरोना जांच के लिए भिजवाए गए हैं।
जांच को उमड़ रहे लोग
लगातार संक्रमितों का आंकड़ा बढऩे के चलते कोविड-19 की जांच करवाने के लिए लोग सोमवार को भी बड़ी संख्या में तीनों सेम्पलिंग सेंटर्स पर पहुंचे। सुबह से जवाहर चिकित्सालय जांच केंद्र पर लोगों का जमावड़ा लग गया। गफूर भ_ा व गांधी कॉलोनी में भी निर्धारित संख्या में सैम्पल लिए गए।