
वांछित अपराधियों की गिरफतारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत 16 एवं 17 अक्टूबर को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 83 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी तरह 254 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से 194 स्थानों पर अपराधियों के निवास स्थान पर अल सुबह पुलिस टीमों की ओर से अकस्मात दबिशें दी गई। अभियान के तहत 4 स्थायी वांरटी, 15 गिरफ्तारी वांरटियों एवं प्रकरणों में 2 जघन्य अपराध व 6 सामान्य अपराध के प्रकरणों में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के निवास पर दबिश देकर जांच की गई। इसके अलावा भी पुलिस टीमों की ओर से लगातार वांछित अपराधियों व स्थायी वारंटियों के मकान पर दबिश दी।
Published on:
17 Oct 2024 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
