8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

355 ने करवाई जांच, 196 नेत्र रोगियों के हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन

355 ने करवाई जांच, 196 नेत्र रोगियों के हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Feb 2021, 9:36 AM IST

355 ने करवाई जांच, 196 नेत्र रोगियों के हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन

355 ने करवाई जांच, 196 नेत्र रोगियों के हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन

जैसलमेर. उम्र बढऩे के साथ साथ कुछ बीमारियां बढ़ जाती है, जिसमें ढलती उम्र में आंखों की रोशनी भी कम हो जाती है। इस समय नेत्र ज्योति देने का जो पुनीत कार्य समिति की ओर से किया जा रहा है, वह सराहनीय है। यह उद्गार जन सेवा समिति और अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समिति के 161 वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में जिला प्रमुख प्रतापसिंह ने कहे। यह शिविर हाजी खुशी मोहम्मद की स्मृति में भाटी परिवार के नवाबुद्दीन, शौकत अली एवं अख्तर अली द्वारा प्रायोजित किया गया।
प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद समिति का पहला शिविर आयोजित किया गया जिसमें 355 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाकर परामर्श लिया। इसमें 235 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। ऑपरेशन से पूर्व की आवश्यक जांचों के बाद 196 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन किए। शेष मरीजो को आवश्यक निर्देश के बाद छुट्टी दी गई। समापन समारोह में सभी मरीज़ों को दवाई का किट एवं चश्मा नि:शुल्क दिया गया। समिति के कोषाध्यक्ष मदनलाल डांगरा ने समिति की ओर से दी जा रही अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।समिति के अध्यक्ष डॉ दाऊलाल शर्मा ने प्रायोजक परिवार का आभार जताया। ऑपरेशन किए गए मरीजों को ऑपरेशन के बाद बरती जानी वाली सावधानियों को विस्तार से बताया। उन्होंने समिति के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।