22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

46 पुलिस टीमों ने 229 ठिकानों पर कार्रवाई, स्थायी वारंटी और इनामी अपराधी सहित कई गिरफ्तार

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान में जिला पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में अलसुबह जिलेभर में एक साथ दबिशें दी गईं। अभियान की मॉनिटरिंग लगातार स्तर पर होती रही।

less than 1 minute read
Google source verification

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान में जिला पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में अलसुबह जिलेभर में एक साथ दबिशें दी गईं। अभियान की मॉनिटरिंग लगातार स्तर पर होती रही।

महानिदेशक पुलिस राजस्थान, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा तथा जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक के निर्देशों के अनुरूप यह अभियान संचालित हुआ। जिले के सभी वृताधिकारियों, थानाधिकारियों और डीसीआरबी प्रभारी को स्पष्ट टास्क सौंपे गए थे, जिनमें वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधियों की जांच तथा हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर तत्वों की निगरानी शामिल रही। रविवार को 46 पुलिस टीमों का गठन किया गया। कुल 182 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अभियान में शामिल रहे। टीमों ने 229 स्थानों पर अपराधियों के संभावित ठिकानों पर अचानक दबिश दी।कार्रवाई के दौरान छह स्थायी वारंटी और नौ गिरफ्तारी वारंटी निष्पादित किए गए। चार गंभीर प्रकरणों, एक इनामी अपराधी तथा आठ सामान्य प्रकरणों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 42 बदमाशों को धारा 170 और 126 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के निवास स्थानों पर जांच की गई, जिसमें 81 हार्डकोर अपराधियों की जांच और 72 चालानशुदा अपराधियों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान एक प्रकरण एनडीपीएस एक्ट और एक प्रकरण आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया।