22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी पूर्णतया विदा होने की ओर: सूरज की भृकुटि और टेढ़ी, पारा 32.7 डिग्री हुआ

 स्वर्णनगरी सहित सीमावर्ती जिले में सर्दी का मौसम अब लगता है, पूरे तौर पर विदा लेने के मूड में आ गया है। दिन में सूरज की प्रखर किरणों के अलावा शाम व रात के समय भी वातावरण की शीतलता में निरंतर आ रही कमी इसी ओर इशारा कर रही है। रविवार को दोपहर के समय कड़ी धूप के चलते लोग कम ही बाहर दिखाई दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी सहित सीमावर्ती जिले में सर्दी का मौसम अब लगता है, पूरे तौर पर विदा लेने के मूड में आ गया है। दिन में सूरज की प्रखर किरणों के अलावा शाम व रात के समय भी वातावरण की शीतलता में निरंतर आ रही कमी इसी ओर इशारा कर रही है। रविवार को दोपहर के समय कड़ी धूप के चलते लोग कम ही बाहर दिखाई दिए।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 16.0 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को यह क्रमश: 31.5 व 15.1 डिग्री रहा था। सुबह 10 बजे ही आकाश में सूरज पूरे तौर पर चमक बिखेरने लगा। दोपहर होते-होते उसकी किरणें असहनीय प्रतीत हुई। घरों व प्रतिष्ठानों में पंखों के बिना बैठना मुश्किल हो गया। सर्दी के मिजाज में लगातार आ रही नरमी के चलते मॉर्निंग वॉकिंग पर निकलने वाले लोगों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है।

शहर भ्रमण पर आए सैलानियों विशेषकर विदेशियों को खास तौर पर धूप चुभती हुई प्रतीत हो रही है। आगामी दिनों में दिन का पारा 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे ही न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।