14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दवाइयां लेने आए मरीज की जेब से पार हुए 50 हजार, अस्पताल में नहीं सुरक्षा के इंतजाम

पोकरण. कस्बे के राजकीय जिला चिकित्सालय में दवाइयां लेने आए एक मरीज की जेब से 50 हजार रुपए पार हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण. कस्बे के राजकीय जिला चिकित्सालय में दवाइयां लेने आए एक मरीज की जेब से 50 हजार रुपए पार हो गए। पुलिस के अनुसार कालीमगरी निवासी सत्तारखां पुत्र दीने खां बुधवार को सुबह 11 बजे अपनी बच्ची के उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय आया था। दवा वितरण काउंटर पर वह दवाइयां ले रहा था। इस दौरान एक युवक ने उनकी जेब से 50 हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू की।

सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं

राजकीय अस्पताल में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में रोष है। हालांकि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, लेकिन यहां नाममात्र के सुरक्षाकर्मी है। जबकि अस्पताल में प्रतिदिन 700 से 800 मरीज अपने उपचार के लिए आते है। इन मरीजों के साथ एक-दो परिजन भी होते है। अस्पताल में हर समय 100 से अधिक मरीज भर्ती रहते है। उन्हें मिलने व परिवार के लोग भी आते-जाते रहते है। ऐसे में अस्पताल में दिन-रात भीड़ लगी रहती है। आए दिन मोटरसाइकिल व अन्य सामान चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है। इसके साथ ही मरीजों एवं परिजनों की जेब भी कई बार कट जाती है। जिसको लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण मरीजों व परिजनों में भय का माहौल है।