14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेहगढ़ में बेकाबू कैंपर पलटी, टोल प्लाजा के पास पांच घायल

फतेहगढ़ क्षेत्र में बाड़मेर–जैसलमेर मुख्य मार्ग पर फकीर की ढाणी टोल प्लाजा के पास एक कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

less than 1 minute read
Google source verification

फतेहगढ़ क्षेत्र में बाड़मेर–जैसलमेर मुख्य मार्ग पर फकीर की ढाणी टोल प्लाजा के पास एक कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। सभी यात्री बासनपीर में आयोजित मृत्युभोज कार्यक्रम से लौटकर रिवड़ी गांव जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते वाहन का अचानक संतुलन बिगड़ा और कैंपर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहनों की सहायता से फतेहगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में वाहन का संतुलन बिगड़ना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।