13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहल्ला मीटिंग @ बस स्टैंड, बदहाल सड़कें, आमजन परेशान

पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे मोहल्ला मीटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत पत्रिका ने शुक्रवार को बस स्टैंड के आसपास लोगों से बातचीत की। लोगों ने जिम्मेदारों की बेरुखी पर रोष जताते हुए सवाल खड़े किए। बस स्टैंड के आसपास निवास कर रहे लोगों व यहां बैठे दुकानदारों ने बताया कि वर्षों से बस स्टैंड उपेक्षित पड़ा है।

2 min read
Google source verification

पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे मोहल्ला मीटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत पत्रिका ने शुक्रवार को बस स्टैंड के आसपास लोगों से बातचीत की। लोगों ने जिम्मेदारों की बेरुखी पर रोष जताते हुए सवाल खड़े किए। बस स्टैंड के आसपास निवास कर रहे लोगों व यहां बैठे दुकानदारों ने बताया कि वर्षों से बस स्टैंड उपेक्षित पड़ा है। यहां न तो सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, न ही सड़कों का जीर्णोद्धार। जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ ही यहां आने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के पास ही भवानीपुरा बस्ती आबाद है। साथ ही इस बस स्टैंड से कस्बे से निकलने वाली सभी रोडवेज बसों के साथ ग्रामीण रूट की निजी बसों का संचालन होता है। ऐसे में यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है।

बदहाल व्यवस्था, जिम्मेदार मौन

स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने बताया कि बस स्टैंड में वर्षों से डामर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। बस स्टैंड से भवानीपुरा जाने वाली सड़क भी जमींदोज हो चुकी है, जिसकी एक दशक से न तो मरम्मत की जा रही है, न ही नवनिर्माण। ऐसे में गुजरना मुश्किल हो गया है। इसी प्रकार बस स्टैंड व आसपास क्षेत्र में पानी, छाया व विश्राम की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। दूसरी तरफ जिम्मेदार मौन बने हुए है।

नहीं हो पाती पानी की निकासी

दुकानों, होटलों व रेस्टोरेंट से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं है। यहां नालियां कभी बनाई ही नहीं गई है। जिससे कीचड़ व गंदगी बीच रास्ते जमा हो जाती है। बारिश के दौरान तो बस स्टैंड के प्रवेश मार्गों पर तालाब की तरह पानी जमा हो जाता है, जो निकासी की व्यवस्था के अभाव में कई दिनों तक जमा रहता है।

ये रहे उपस्थित

मोहल्ला मीटिंग के दौरान भूरसिंह राठौड़, महिपालसिंह चंपावत, ईश्वर माली, मेघसिंह जैमला, भटाराम प्रजापत, आईलाल, दिनेश दैया, जेठूसिंह चौहान आदि ने भाग लिया और समस्याओं से अवगत करवाया।