8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाचना में सरपंच के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

नाचना में सरपंच के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Sep 2020, 11:12 AM IST

नाचना में सरपंच के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

नाचना में सरपंच के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

नाचना. पंचायत समिति नाचना क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में तृतीय चरण में छह अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके लिए शनिवार को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए तथा रविवार को नाम वापसी के बाद अब स्थिति साफ हो चुकी है। चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशी प्रचार में जुट चुके है। शनिवार को नामांकन प्रस्तुत करने के बाद रविवार को सुबह उनकी जांच की गई। अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी का समय था। ग्राम पंचायत नाचना के रिटर्निंग अधिकारी खालिद तुगलक ने बताया कि सरपंच पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत क्षेत्र के 13 वार्डों में से वार्ड संख्या दो, छह, सात, आठ, 10 व 11 में एक-एक नामांकन आने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शेष सात वार्डों में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। इसी प्रकार अवाय ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सामान्य महिला आरक्षित सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि सभी नौ वार्डों में वार्डपंचों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। ग्राम पंचायत सत्याया में सरपंच के सामान्य पद पर दो प्रत्याशी, शेखों का तला ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट पर दो प्रत्याशी, पांचे का तला ग्राम पंचायत में सामान्य सरपंच पद पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। आसकंद्रा व बोड़ाना ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए एक-एक प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिस पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।