26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer News- 2 करोड़ से व्यास सर्किल का, 5 करोड़ से कस्बे का होगा हाईटेक सौंदर्यकरण

-द्वितीय चरण में 5 करोड़ की लागत से करवाए जाएंगे विकास कार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 20 Dec 2017, 11:40 AM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

5 करोड़ रुपए की लागत से कस्बे में करवाए जाएंगे विकास कार्य
पोकरण. नगरपालिका की ओर से कस्बे के मुख्य चौराहे जयनारायण व्यास सर्किल का शीघ्र ही सौंदर्यकरण किया जाएगा, जिसके लिए जोधपुर की एक इंजीनियरिंग कंपनी से व्यास सर्किल के चारों मुख्य मार्गों पर सौंदर्यकरण का ले-आउट व नक्शा तैयार करवाया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया ने बताया कि कस्बे का जयनारायण व्यास सर्किल मुख्य चौराहा है। जिसका सौंदर्यकरण किया जाना प्रस्तावित है तथा इसके लिए नगरपालिका बैठक में प्रस्ताव लिया गया है।
पालिकाध्यक्ष गुचिया ने बताया कि कस्बे के मुख्य चौराहों, मार्गों व सर्किलों का गत कई वर्षों से सौंदर्यकरण नहीं हो सका है तथा पूर्व में किए गए सौंदर्यकरण के कार्य अब ध्वस्त होने लगे है। सडक़ों के बीच लगाए गए डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो चुके है। सडक़ों के किनारे भी अतिक्रमण होने लगे है। जिससे कस्बे की सुंदरता खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य चौराहे पर स्थित जयनारायण व्यास सर्किल का सौंदर्यकरण करवाने का निर्णय लिया गया है। सर्किल की चारों सडक़ों जोधपुर रोड, जैसलमेर रोड, रेलवे स्टेशन रोड व फोर्ट की तरफ जाने वाली सडक़ को चौड़ा किया जाएगा तथा सडक़ों का सुदृढ़ीकरण कर दोनों किनारों पर सुंदर फुटपाथ का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्य चौराहे के बीचोंबीच बड़ी हाईमास्क लगाई जाएगी।

IMAGE CREDIT: patrika

यहां भी होगा सौन्दर्यीकरण
उन्होंने बताया कि व्यास सर्किल के बाद द्वितीय चरण में कस्बे में विकास कार्य करवाए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष गुचिया ने बताया कि गांधी चौक, अंबेडकर सर्किल, सुभाष चौक, फलसूण्ड तिराहे सहित मुख्य मार्गों पर भी सौंदर्यकरण के कार्य करवाए जाएंगे। कस्बे के भीतरी भागों में सभी वार्डों में करीब 5 रोड़ की लागत से बेहतर डामर, इंटरलोकिंग व सीमेंट सडक़ों, सीवरेज लाइन लगाने, नाले नालियों के निर्माण को लेकर निविदाएं प्राप्त करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही संबंधित फर्मों को कार्यादेश देकर पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।