20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशु बाड़े में लगी आग, एक बकरी जिन्दा जली

लोहिया पाड़ा के रामदेव बाबा मंदिर क्षेत्र की घटना
less than 1 minute read
Google source verification
पशु बाड़े में लगी आग, एक बकरी जिन्दा जली

पशु बाड़े में लगी आग, एक बकरी जिन्दा जली

मोहनगढ कस्बे के लोहिया पाड़ा स्थित रामदेव बाबा मंदिर के पास आई बस्ती में शुक्रवार की सांय को पशु बाड़े में अचानक से आग लग गई। घास फूस से बना होने के कारण आग पूरी तरह से फैल गई। इस बाड़े में दो बकरियां थी। जिसमें एक बकरी को आस पास के लोगों ने बाहर निकाल दिया। वहीं एक बकरी आग में जिन्दा जल गई। सूचना मिलने पर मोहनगढ पुलिस थाने से द्वितीय अधिकारी विषन सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। जहां पर मौका मुआयना किया गया। इस संबंध में दीना राम इणखियां पुत्र सिदा राम इणखिया जाति मेघवाल निवासी लोहिया पाड़ा ने बताया कि घर के पास ही बकरियों के लिए सूखी घास फूस से बाड़ा बना हुआ है। जिसमें सांयकाल के समय अचानक से आग लग गई। बाड़े दो बकरियां थी। जिसमें से एक बकरी को बाहर निकाला गया। दूसरी आग में जिन्दा जल गई। बाहर निकाली गई बकरी भी काफी हद तक जल गई है। आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।