11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छायण में लड़की भगाकर ले जाने के आरोपी युवक के घर पर भीड़ ने लगाई आग

रामदेवरा क्षेत्र के निकटवर्ती छायण गांव में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी युवक के घर पर गुस्साए लोगों की भीड़ ने आग लगा दी और तोड़फोड़ की।

less than 1 minute read
Google source verification

रामदेवरा क्षेत्र के निकटवर्ती छायण गांव में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी युवक के घर पर गुस्साए लोगों की भीड़ ने आग लगा दी और तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर रामदेवरा थाने की पुलिस और अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचे। रामदेवरा थाने में लड़के के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। बुधवार को भी पुलिस का जाब्ता छायण गांव में तैनात रहा। जानकारी के अनुसार मंगलवार को छायण गांव मंगलवार को समझाइश बैठक रखी गई थी, जिसमें लड़के के पिता ने भय के कारण भाग नहीं लिया। इस पर गुस्साए लोगों ने लड़के के घर पहुंच कर तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। घर के आगे पानी का टांका तोड़ दिया व आग लगा दी। आगजनी में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पोकरण से दमकल छायण गांव पहुंचा, जिसने आग पर काबू पाया। जानकारी मिलने पर रामदेवरा पुलिस थानाधिकारी खेताराम सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। गांव में अभी तनाव बना हुआ है और पुलिस जाब्ता तैनात है।