10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंचाई वरीयता पानी नहीं मिलने से गुस्साए किसान, किया विरोध प्रदर्शन

 नाचना नहरी क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई की वरीयता का पानी नहीं मिलने से आक्रोशित होकर मंगलवार को इंदिरा गांधी नहर की 1254 आरडी पर बने हेड पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के अनुसार 34 आरडी से निकलने वाली नहर एडब्ल्यूडी डीओल एसकेडी में 7 फरवरी को सिंचाई की वरीयता का पानी छोड़ा जाना था, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

नाचना नहरी क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई की वरीयता का पानी नहीं मिलने से आक्रोशित होकर मंगलवार को इंदिरा गांधी नहर की 1254 आरडी पर बने हेड पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के अनुसार 34 आरडी से निकलने वाली नहर एडब्ल्यूडी डीओल एसकेडी में 7 फरवरी को सिंचाई की वरीयता का पानी छोड़ा जाना था, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया।

किसान नरपतसिंह देवड़ा ने बताया कि पानी के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें लगातार खराब हो रही हैं। किसानों ने इस समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी नहर का पानी नाचना फांटा पर बने हेड से मोहनगढ़ की ओर छोड़ा जा रहा है, जबकि नाचना क्षेत्र की नहरें सूखी पड़ी हैं। प्रदर्शन के दौरान एक किसान ने आक्रोश में आकर इंदिरा गांधी नहर के हेड पर चढ़कर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद किसानों ने समझाइश कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार सुबह 9 बजे तक नहर में सिंचाई की वरीयता का पानी नहीं छोड़ा गया तो गुरुवार से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर नरपतसिंह देवड़ा, संपत लाल सोनी, उगमचंद सोनी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और विरोध प्रदर्शन किया।