11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोलिया के पास हादसा, गाय से भिड़ी कारें, हादसा टला

पोकरण क्षेत्र के धोलिया गांव के पूनियों की ढाणी के पास सड़क पार कर रही गाय से एक कार की भिड़ंत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण क्षेत्र के धोलिया गांव के पूनियों की ढाणी के पास सड़क पार कर रही गाय से एक कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार किसी व्यक्ति को चोटें नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया।

कार में सवार कुछ पर्यटक जैसलमेर घूमने के बाद वापिस जोधपुर की तरफ लौट रहे थे। धोलिया गांव के पूनियों की ढाणी के पास एक गाय अचानक सड़क पर आ गई, जिससे कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही गाय को भी चोटें लगी। आवाज सुनकर आस पड़ौस से गौरीशंकर पूनिया व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पर्यटकों को बाहर निकाला। जिन्हें कोई चोट नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।