20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer: तीन महीने की कठिन कनक दंडवत यात्रा पूरी कर पहुंचे बाबा रामदेव धाम

बाबा रामदेव के प्रति आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल रविवार को रामदेवरा में देखने को मिली। करौली जिले से निकले दो श्रद्धालुओं ने करीब 600 किलोमीटर की कनक दंडवत यात्रा तीन माह में पूरी कर बाबा की समाधि के दर्शन किए। कठिन तपस्या, संकल्प और भक्ति से पूरी हुई इस यात्रा ने श्रद्धालुओं को प्रेरणा दी।
2 min read
Google source verification
ramdevra photo

रामदेवरा। 600 किलोमीटर की कनक दंडवत यात्रा पूरी कर बाबा रामदेव मंदिर की ओर बढ़ते श्रद्धालु।

रामदेवरा ( जैसलमेर ). लोकदेवता बाबा रामदेव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण रविवार को रामदेवरा में देखने को मिला। करौली जिले के महौली क्षेत्र के नयापुरा गांव से निकले दो श्रद्धालुओं ने करीब 600 किलोमीटर की कनक दंडवत यात्रा तीन महीने में पूरी कर बाबा रामदेव की पावन समाधि के दर्शन किए। कठिन तपस्या, दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास से पूरी हुई यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का विषय बनी। श्रद्धालु धीरज (45) और पूर्ण (50) ने बताया कि उन्होंने 24 अप्रैल 2026 को नयापुरा गांव से कनक दंडवत यात्रा शुरू की थी। प्रतिदिन करीब छह से सात किलोमीटर दंडवत करते हुए दोनों लगातार आगे बढ़ते रहे।

करौली से पैदल निकले दो श्रद्धालुओं ने तय किया 600 किलोमीटर सफर

रविवार को रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि पर मत्था टेका और परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। करीब तीन महीने तक चली इस कठिन यात्रा में दोनों श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी, तेज धूप, आंधी, तूफान और बरसात जैसी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। इसके बावजूद उनका संकल्प नहीं डिगा। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके मन में केवल एक ही लक्ष्य था— बाबा रामदेव के दरबार तक पहुंचना। यात्रा के दौरान दोनों श्रद्धालुओं की पत्नियां और अन्य परिजन लगातार साथ रहे। प्रतिदिन जहां शाम होती, वहीं रात्रि विश्राम किया जाता और अगले दिन फिर यात्रा शुरू होती। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भोजन, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था कर सहयोग दिया। रविवार को जैसे ही दोनों श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए रामदेवरा की सीमा में पहुंचे, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़उमड़ पड़ी।

भीषण गर्मी आंधी बरसात के बावजूद अटूट आस्था ने बढ़ाए निरंतर कदम

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बाबा रामदेव के जयकारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद दोनों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि पर विधिवत दर्शन-पूजन कर अपनी 600 किलोमीटर लंबी कनक दंडवत यात्रा का सफल समापन किया।

दवाडा में 20 दिन से ट्यूबवेल ठप, ग्रामीण पानी को तरसे

लाठी क्षेत्र के दवाडा गांव स्थित सोढ़ा के वास में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का ट्यूबवेल पिछले करीब 20 दिनों से बंद है। इस कारण गांव में पेयजल का गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों के साथ-साथ पशुओं को भी पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्यूबवेल गांव की मुख्य पेयजल आपूर्ति का स्रोत है, जिसके बंद होने से स्थिति चिंताजनक बन गई है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता देरावरसिंह सोढ़ा, हठुसिंह, क़ंवराजसिंह, अजयपालसिंह, मेताबसिंह, रामसिंह और सवाईसिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी और पर्याप्त बारिश नहीं होने से क्षेत्र में पहले से ही पानी की कमी बनी हुई है। ऐसे में एकमात्र ट्यूबवेल बंद होने से स्थिति और भी अधिक गंभीर हो गई है।