6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखाबीज पर्व: पूजा, पकवान और पुण्य के संग बीता उत्सवमय दिन

जैसलमेर जिले में आखाबीज का पर्व मंगलवार को श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर जिले में आखाबीज का पर्व मंगलवार को श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह होते ही घर-घर में खळों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ रीति के अनुसार घर संजोया और पकवानों की खुशबू से रसोई महक उठी। परंपरागत खीच, बड़ी, ग्वार फली और अन्य देशज व्यंजनों से घरों में पारिवारिक सामूहिक भोजन के दृश्य सजीव हुए। शहरी और ग्रामीण अंचलों में दिनभर चहल-पहल का माहौल बना रहा। परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर भोजन और मेल-मिलाप का दौर चलता रहा।शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दक्षिणा देने की परंपरा निभाते हुए लोगों ने पुण्य अर्जित किया। मंदिरों में घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्ति के स्वरों से वातावरण भक्तिमय बन गया। आखाबीज ने एक बार फिर जैसलमेर की संस्कृति, पारिवारिक जुड़ाव और ग्रामीण जीवन की गहराइयों को जीवंत कर दिया।