
बारी पिटने से नाराज किसानों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी
रामगढ़. रामगढ़ के नहरी क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी प्रकट की। किसानों ने बताया कि रिड़मल नहर की बारी पिटने से उन्हें सिंचाई का पानी नहीं मिला, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। रिड़मल नहर में गत 12 जनवरी को सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया था, लेकिन अंतिम छोर तक पीने लायक पानी भी नहीं पहुंचा। गत 17 जनवरी को किसानों ने अधिशाषी अभियंता को बारी पिटने के बारे में बताया तो उन्होंने ने मात्र आश्वासन देकर रवाना कर दिया। किसानों ने बताया कि वे तीन दिन तक इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं छोड़ा गया। जिसके कारण मजबूरन उन्हें अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई है। इस सम्बंध में अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि रिड़मल नहर में पानी छोड़ दिया गया है और जो बारी पिटी है उसकी भरपाई करने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और रिड़मल नहर का निरीक्षण कर पूरा पानी चलाने का आश्वासन दिया।
भाटी का दूसरे दिन भी जनसंपर्क जारी
जैसलमेर. नव मतदाता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आईदानसिंह भाटी ने दूसरे दिन भी ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया। भाटी ने ग्राम सिपला, जानराए बरनाएसोडाए आसलोई इत्यादि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रु-ब-रु हुए एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान वह नव मतदाताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, वही आने वाले चुनावी वर्ष में अपने बूथ वह शक्ति केंद्र को मजबूत कर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आमजन के साथ जो धोखा किया है, उसका बदला आगामी विधानसभा चुनाव में आमजन लेकर रहेगा। इस दौरान भाटी ने आगामी 21 जनवरी को मालणबाई मंदिर जानरा में होने वाले नव मतदाता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कहा। भाटी के साथ मनोहरसिंह दामोदरा, आमसिंह जानरा, सुमेरसिंह बरना उपस्थित थे।
Published on:
20 Jan 2023 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
