
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अध्यक्ष के साथ सभी ने ली शपथ
जैसलमेर. पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से शाकद्वीपीय समाज अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें महेश शर्मा को अधिक मत मिलने से वे विजयी रहे। शनिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश शर्मा पुत्र मिश्रीलाल शर्मा की ओर से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसके बाद संरक्षक मंडल के सदस्यों व चुनाव अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारीणी को शपथ दिलाई गई। महेश शर्मा द्वारा की गई कार्यकारिणी की घोषणा में कन्हैयालाल शर्मा पुत्र रामचंद्र शर्मा व जुगल किशोर शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा को उपाध्यक्ष, ललित पुत्र भगवानदास को सचिव, अरुण पुत्र सुखदेव शर्मा को संयुक्त सचिव, श्यामसुंदर पुत्र धनराज शर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार पुत्र शंकरलाल को संगठन मंत्री मनोनित किया गया। इसके साथ ही अशोक पुत्र लालचंद, दिलीप पुत्र वासुदेव, हेमंत पुत्र हरिवल्लभ, राजेंद्र पुत्र परमानंद, शिवशंकर पुत्र उमाशंकर, क्षितिज शंकर पुत्र भवानीशंकर, भास्कर पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र पुत्र चिंतामणि, अनिल पुत्र राणीदान व गोविंद पुत्र अशोक कुमार को सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया है। जिस पर पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा व अधिवक्ता राणीदान सेवक की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शॉल व साफ पहनाकर कार्यभार सौंपा गया। शनिवार को गड़ीसर तालाब स्थित समाज की बगेची मेहरबाग में अध्यक्ष व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही आगामी तीन साल तक कार्यकारिणी की ओर से किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही अब सूर्य सप्तमी व होली की गोठ पर भी विविध आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संरक्षण मंडल के सदस्यों सहित समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Published on:
17 Apr 2022 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
