8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात परिणामों की हुई घोषणा, यह बने सरपंच

पोकरण. पंचायतीराज चुनाव 2020 के अंतर्गत प्रथम चरण में पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। मतदान के तत्काल बाद मतगणना शुरू की गई तथा देर रात तक सरपंचों व वार्डपंच पदों के लिए मतगणना का दौर जारी रहा और परिणामों की घोषणा की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 29 Sep 2020, 11:14 AM IST

देर रात परिणामों की हुई घोषणा, यह बने सरपंच

देर रात परिणामों की हुई घोषणा, यह बने सरपंच

पोकरण. पंचायतीराज चुनाव 2020 के अंतर्गत प्रथम चरण में पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। मतदान के तत्काल बाद मतगणना शुरू की गई तथा देर रात तक सरपंचों व वार्डपंच पदों के लिए मतगणना का दौर जारी रहा और परिणामों की घोषणा की गई। भणियाणा के उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने बताया कि सरपंचों के चुनाव ईवीएम से करवाए गए तथा वार्डपंचों के चुनाव बैलट पेपर से हुए। लगभग सभी जगह छह बजे मतदान समाप्त हो गया और मतगणना शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सभी 30 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।
परिणामों की घोषणा
उपखंड अधिकारी विश्रोई ने बताया कि मतगणना कर परिणामों की घोषणा की गई है।
ग्राम पंचायत सरपंच जीत
जालोड़ा पोकरणा मैना 138
बलाड़ धन्नाराम मूंढ 354
मेकूबा गौरी 513
दांतल नरपतसिंह 305
मानासर सुमित्राकंवर 198
सरदारसिंह की ढाणी केवलसिंह 5
खींवसर द्वितीय हेमी 127
भैंसड़ा सगुनकंवर 214
भीखोड़ाई नई रोशन 161
ओला संतुकंवर 459
फूसासर उमरदीन 2
बांधेवा रहीमा 209
नेतासर हस्तीराम 146
राजगढ़ किरणकंवर 100
खेलाणा मैरदीनखां 149
बेतीना मारवां 345
चांदनी मेघासर कमलाबाई 139
भुर्जगढ़ सायरकंवर 273
प्रभुपुरा मीरादेवी 30
पदमपुरा धन्नाराम 535
गुंदाला सद्दाम 9
भीखोड़ाई जूनी रतनदान 358
फलसूण्ड रतनसिंह 179
बागथल मोहंतीदेवी 32
झाबरा लीला 522
सोहनपुरा सलमत 265
स्वामीजी की ढाणी कादरखां 230
रातडिय़ा विमला 63
भणियाणा राजेन्द्रसिंह 1250
लूणाकल्लां जामकंवर 370
भणियाणा में सबसे अधिक, फूसासर में सबसे कम अंतर से हुई जीत
पंचायतीराज चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण में भणियाणा पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। दिनभर मतदान को लेकर हलचल लगी रही तथा लोगों में उत्साह नजर आया। कई जगहों पर चुनाव काफी रोचक रहा। कहीं जीत का अंतर सैंकड़ों में रहा, तो कहीं मात्र कुछ वोटों से हुई जीत ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बता दिया। पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र में सबसे बड़ी जीत ग्राम पंचायत भणियाणा के सरपंच राजेन्द्र चौधरी की हुई। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1250 मतों से हराकर शिकस्त दी। जबकि सबसे छोटी जीत फूसासर के उमरदीन की हुई है। उन्होंने मात्र दो वोटों से जीत हासिल कर लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व बता दिया है।