6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी फोटो भेजकर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

निजी फोटो भेजकर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
निजी फोटो भेजकर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

निजी फोटो भेजकर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर. निजी फोटो भेजकर महिला को परेशान करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। गौरतलब है कि महिला पुलिस थाना जैसलमेर में पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट पेश की थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग अलग नम्बरों से उसके व्हाटसएप नम्बर पर मैसेज कर परेशान कर रहा है व पीडि़ता के पर्सनल फोटो भेज कर बदनाम करने की नीयत से ब्लेक मेल कर रहा है। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत ने थानाधिकारी महिला पुलिस थाना तेजकरण एवं प्रभारी साइबर सैल को दिशा निर्देश दिए। साईबर सैल प्रभारी भीमरावसिंह ने आरोपी का तकनीकी आधार पर पता लगाया, जिस पर महिला पुलिस थानाधिकारी तेजकरण ने आरोपी राकेश कुमार पुत्र बिरजूराम निवासी ताजसर, सीकर को साईबर सैल की मदद से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं तथा प्रकरण में आरोपी के सहयोगी रामावतार पुत्र बजरंगलाल निवासी ताजसर को पूर्व में पुलिस निरीक्षक प्रेमदान मय टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है।


स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया
जैसलमेर. स्थानीय श्री मिश्रीलाल सांवल राजकीय कन्या महाविद्यालय में तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत तम्बाकू सेवन, धूम्रपान एवं अन्य नशों से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को जागरुक किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि महाविद्यालय से 100 गज की परिधि तक का क्षेत्र तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थो के सेवन का वर्जित क्षेत्र है, यदि इस परिधि मे कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों का सेवन एवं विक्रय करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। प्रो. केडी रतनू ने बताया कि नशा मनुष्य में पाश्विक प्रवृत्ति को विकसित करता है, साथ ही व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक पतन के लिए उत्तरदायी होता है।