11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बांकलसर में हुई एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं, 102 खिलाडिय़ों ने भाग लिया

बांकलसर में हुई एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं, 102 खिलाडिय़ों ने भाग लिया

less than 1 minute read
Google source verification
बांकलसर में हुई एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं, 102 खिलाडिय़ों ने भाग लिया

बांकलसर में हुई एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं, 102 खिलाडिय़ों ने भाग लिया

जैसलमेर. जिले जिला ओलंपिक संघ एनेहरू युवा केन्द्र व गु्रप फॉर पीपल के तत्वाधान में पंचायत समिति मोहनगढ़ के ग्राम पंचायत बांकलसर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव नगर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का आगाज समाजसेवी कमलसिंह राजपुरोहित, भीखाराम बिश्नोई, आशूसिंह राजगुरु ने विद्यालय प्रांगण में खेजड़ी के 11 पौधे लगवाकर किया गया।
खेल प्रभारी भवानी राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रात: छ: बजे प्रारंभ किया गया, जिसमे बाल वर्ग, युवा वर्ग व बालिका वर्ग समेत 110 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर युवा वर्ग दौड़ में मोतीसिंह प्रथम, महेंद्र द्वितीय व श्रवण जोशी तृतीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग में कैलाशसिंह प्रथम, लोकेंद्र द्वितीय व रविन्द्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में मानसिंह प्रथम राणपुरी द्वितीय व तृतीय स्थान पर स्वरूप पूरी रहे। ऐसे छ: अलग अलग इवेंट्स में प्रतियोगिता आयोजित की गई। समाजसेवी भीखाराम बिश्नोई ने बताया कि आधुनिक समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल बहुत ही जरूरी है। खेल जीवन में बहुत कुछ सिखाता है। स्वामी विवेकानन्द नवयुवक मंडल बांकलसर के सदस्य जामेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि बांकलसर में पहली बार बालिकाओं ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्साह से हिस्सा लिया। भाजपा आईटी प्रभारी जोगराज सिंह ने खेल का महत्व बताया। खेल प्रभारी भवानी राजपुरोहित ने बताया कि गांव में खेल मैदान न होने के कारण डामरी सड़क पर दौड़ करवाई गई। राजपुरोहित ने खेल मैदान को लेकर भी आगे बात रखी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में इसमें बालिका मेवा ने खेल कौशल से प्रभावित किया। प्रधानाचार्य स्वरूप सुथार ने सभी को धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रभुसिंह जोशी, जोगेंद्रसिंह भाटी, शिवानी शर्मा, खेतसिंह, भगवानसिंह, तेजमालसिंह राजपुरोहित, कोजराजसिंह, भैरूसिंह सहित कई ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शैतानसिंह राजपुरोहित ने किया।