8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई

जैसलमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चल रही स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने बान्द्रा टर्मिनस- जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 29 Dec 2020, 7:45 PM IST

बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई

बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई

जैसलमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चल रही स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने बान्द्रा टर्मिनस- जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 02929 बान्द्रा टर्मिनस दृ जैसलमेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01 जनवरी 2021 से प्रत्येक शुक्रवार 1, 08, 15, 22 व 29 जनवरी 2021 को बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर 11:35 बजे रवाना होकर शनिवार को सुबह 3:13 बजे पाली मारवाड़ होते हुए जोधपुर प्रातरू 4:35 बजे पहुंचेगी। जोधपुर से प्रात: 4:45 बजे रवाना होकर ओसियां प्रात: 5:41 बजे, फलौदी प्रात: 6:48 बजे, रामदेवरा प्रात: 7:31 बजे होते हुए जैसलमेर प्रात: 9:40 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02930 जैसलमेर- बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 जनवरी से प्रत्येक शनिवार 02, 09, 16, 23 व 30 जनवरी को जैसलमेर से शाम 7 बजे रवाना होकर रामदेवरा रात 8:25 बजे, फलौदी रात 9:10 बजे, ओसियां रात 10:07 बजे होते हुए जोधपुर रात 11:30 बजे पहुंचेगी। जोधपुर से रात 11:45 बजे रवाना होकर पाली मारवाड़ मध्यरात्रि 12:41 बजे होते हुए बान्द्रा टर्मिनस रविवार दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने सभी स्पेशल ट्रेनों के सुरक्षित संचालन पर विशेष ध्यान देते हुए कोविड अनुरुप व्यवहार को अपनाते हुए संचालन के निर्देश दिए गए हैं। सफाई व यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।