26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर आयद, दुरुस्त आयद…व्यवस्था का ‘ फॉल्ट ‘ दूर करने की कवायद

पोकरण कस्बे में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रमुखता से मुद्दा उठाने के बाद यह सुखद सि्थति बनी है। अब नियमों को तोड़ने वाले वाहनों के चालान काटकर व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है।

1 minute read
Google source verification

पोकरण कस्बे में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रमुखता से मुद्दा उठाने के बाद यह सुखद सि्थति बनी है। अब नियमों को तोड़ने वाले वाहनों के चालान काटकर व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है।

गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका के 13 फरवरी के अंक में 'पोकरण : हर साल बढ़ रही वाहनों व लोगों की संख्या और आवाजाही, नहीं बढ़ रहा यातायात का स्टाफ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया। समाचार में कस्बे में आए दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ने, मुख्य मार्गों पर वाहनों के जमावड़़े और सैकड़ों वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनने, पर्यटन सीजन और भादवा मेले के दौरान दिनभर वाहनों के जमावड़े से व्यवस्था लडख़ड़ाने और वाहनों के जाम के कारण पर्यटकों, श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी होने की सि्थति से अवगत कराया गया था। इसी प्रकार वर्षों से यातायात पुलिस में पदों की बढ़ोतरी नहीं होने के कारण व्यवस्था बेहतर बनाने में दिक्कत होने की भी सि्थति पर प्रकाश डाला गया था।

काटे चालान, विशेष मौकों पर बढ़ेगा अतिरिक्त बल

यातायात पुलिस प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सवाईसिंह तंवर ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे है। उन्होंने बताया कि गत 20 फरवरी को 20, 21 को 15, 22 को 14, 23 को 45, 24 को 28, 25 को 31 और 26 फरवरी को 32 वाहनों के चालान काटे गए है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कस्बे में यातायात पुलिस की कमी के कारण भी व्यवस्था बिगड़ रही है। ऐसे में पर्यटन सीजन, रामदेवरा में लगने वाले भादवा मेले और अन्य मौकों पर यातायात पुलिस का अतिरिक्त बल यहां लगाया जाएगा। जिससे व्यवस्था में सुधार होगा और आमजन को राहत मिलेगी।