26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वायुशक्ति 2026: विशेष यातायात व्यवस्था, निर्धारित मार्ग से ही सकेगा आवागमन

भारतीय वायु सेना की ओर से शुक्रवार को आयोजित ‘वायुशक्ति 2026’ कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारतीय वायु सेना की ओर से शुक्रवार को आयोजित ‘वायुशक्ति 2026’ कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान वीवीआइपी और वीआइपी आगमन को ध्यान में रखते हुए शहर से पोकरण और पोकरण से शहर की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग यातायात रूट तय किया गया है।

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
निर्धारित रूट के अनुसार जैसलमेर शहर से शहीद जयसिंह चौराहा, आकल फांटा, देवीकोट, रासला, सांकड़ा होते हुए पोकरण तक आवागमन होगा। पोकरण से जैसलमेर लौटने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। इस रूट पर पुलिस मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त करेंगी, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।.शहर से पोकरण की ओर जाने वाले वाहनों के डायवर्जन की जिम्मेदारी यातायात प्रभारी हुकमाराम को सौंपी गई है। पोकरण से जैसलमेर की ओर आने वाले वाहनों को निर्धारित मार्ग पर डायवर्ट करने का दायित्व थाना पोकरण प्रभारी भारतसिंह को दिया गया है।

पुलिस ने कहा- सहयोग करें आमजन

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट का पालन करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग दें और अनावश्यक रूप से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग न करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।